नई दिल्ली, फरवरी 2 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो काफी चर्चा में है। दरअसल तेजस्वी यादव इस वीडियो में बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने खेत में जाकर गोभी खरीदी है। उन्होंने किसानों से बातचीत की और फिर यह भी कहा कि यह गोभी वो लालू यादव को खिलाएंगे। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने वहां मौजूद किसान को पैसे भी दिए। दरअसल राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। बीते शुक्रवार को छपरा से पटना लौटने के दौरान वो फोरलेन के किनारे रुके और फिर सीधे जा पहुंचे खेतों में। यहां गोभी के खेत में किसान अपना काम कर रहे थे लिहाजा तेजस्वी यादव भी जल्द ही किसानों के साथ घुल-मिल गए। तेजस्वी यादव ने किसानों की समस्याओं को लेकर उनसे बातचीत की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.