अलीगढ़, सितम्बर 1 -- यूपी में कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को भी कई जिलों में भारी बारिश हुई। उधर, अलीगढ़ में रविवार देर रात करीब ढाई बजे सोमवार सुबह नौ बजे तक हुई बारिश ने हालत खस्ताहाल कर दिया। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले रामघाट रोड पर नाव चलने की नौबत आ गई। स्थानीय लोगों ने नाव में बैठकर रास्ता पार किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। अलीगढ़ में हुई तेज बरसात से शहर के लगभग सभी मुख्य मार्ग पानी से लबालब भर गए। गली-मोहल्लों, बाजारों को तो छोड़िए पॉश कॉलोनियों में भी पानी भरने से बुरा हाल हो गया। लोगों के घरों, दुकानों, बेसमेंट में पानी भर गया। घुटनों के ऊपर तक भरे पानी में कई दोपहिया व चारपहिया वाहन बंद पड़ गए। उधर, भीषण बरसात व जलभराव के कारण डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर बीएसए ने कक्षा एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.