बेंगलुरु, जनवरी 13 -- अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब ने मध्यप्रदेश को 183 रन से हराकर मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर पंजाब ने कप्तान प्रभसिमरन सिंह के 86 गेंद में 88 रन, अनमोलप्रीत सिंह के 62 गेंद में 70, नेहाल वढेरा के 38 गेंद में 56 और हरनूर सिंह के 71 गेंद में 51 रन की मदद से छह विकेट पर 345 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 15 गेंद में 24 रन बनाए। मध्यप्रदेश के लिए त्रिपुरेश सिंह और कप्तान वेंकटेश अय्यर ने दो दो विकेट लिए। जवाब में मध्यप्रदेश की टीम 31.2 ओवर में 162 रन पर आउट हो गई। पहले गेंदबाजी का अय्यर का फैसला सफल नहीं रहा और पंजाब को शानदार शुरुआत देते हुए प्लेयर ऑफ द मैच प्रभसिमरन और हरनूर ने पहले विकेट के लिए 21 ओवर में 166 रन जोड़े।एमपी के पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.