नई दिल्ली, मई 24 -- Vat Savitri Vrat 2025, वट सावित्री व्रत पर शुभ योग: हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत को सुहागिन महिलाएं करती हैं।इस बार वट सावित्री व्रत 26 मई सोमवार को शोभन योग में मनाया जाएगा। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत करती हैं। सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विधान है। यह व्रत भरणी, कृतिका नक्षत्र और शोभना योग में किया जाएगा। सोमवार को अमावस्या होने से व्रती महिलाओं को सोमवती अमावस्या का पुण्य भी प्राप्त होगा। इस दिन सुहागिनें पीपल व बरगद वृक्ष की पूजा कर धागा बांधकर पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। मान्यता अनुसार, इस व्रत के करने से सुहागिनों के पतियों के अशुभ और हानिकारण ग्रह भी शांत होते हैं। शुभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.