पटना, मई 26 -- Vat Savitri Pujan Muhurat 2025: अखंड सुहाग के लिए सुहागिन महिलाएं आज 26 मई 2025, सोमवार को वट सावित्री की पूजा करेंगी। वट वृक्ष को धागे से बांधकर पति की लंबी आयु के लिए वरदान मांगेंगी। यह पर्व उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम, आस्था और भक्ति के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पीके युग बताते हैं कि पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं भरणी व कृतिका नक्षत्र और शोभना व अतिगंड योग में पूजन करेंगी। इस दौरान महिलाएं त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) की पूजा करती हैं। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत की कब और कैसे करें घर पर पूजा? जानें संपूर्ण विधि मान्यता है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश (शिव) बरगद के पेड़ में निवास करते हैं। बरगद के पेड़ के नीचे ही सावित्री ने यमराज का सामना कर पति की जान बचायी थी। ज्योतिषाचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.