नई दिल्ली, मई 21 -- इस बार वट सावित्री व्रत 26 मई को मनाया जाएगा। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को यह व्रत रखा जाता है। वट सावित्री के दिन इस बार सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग भी बन रहा है। इसलिए इस दिन व्रत रखना और भी फलदायी रहेगा। हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। कहते हैं कि इस दिन सावित्री यमराज से अपने पति के प्राण वापस लाई थी। ऐसी मान्यता है कि विवाहित स्त्रियां इस दिन वट वृक्ष की पूजा करती हैं, वट वृक्ष की लंबी उम्र होने के कारण इस वृक्ष की पूजा की जाती है, जिससे उनके पति की उम्र भी लंबी रहे। सोमवती अमावस्या का संयोगइस बार वट सावित्री व्रत के दिन सोमवती अमावस्या है, जिसमें स्नान और दान का बहुत फल मिलता है। यह आमवस्या स्नान- दान और श्राद्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.