नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Vastu Tips for Holi: किसी भी तीज-त्योहार से पहले घर की सफाई होना लाजमी है। हालांकि इसके बाद भी कई लोग घर में ऐसी चीजें रखे रहते हैं जोकि वास्तु के हिसाब से सही नहीं है। त्योहार से पहले घर की सफाई करने का एकमात्र उद्देश्य होता है कि सारी नेगेटिविटी दूर हो जाएंगे और घर के हर एक कोने में पॉजिटिविटी रहे। अब होली आने वाली है। हर कोई होली की तैयारियां में जुट चुका है। रंगभरी एकादशी के से ही लोग होली की मस्ती में झूमते दिखेंगे। हिंदू पंचांग के हिसाब से इस बार होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। वास्तुशास्त्र के हिसाब से किसी भी त्योहार से पहले घर की साफ-सफाई सही तरीके से करनी चाहिए और इस दौरान कुछ चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। ऐसा करने से घर से सारी नेगेटिविटी बाहर चली जाती है और घर में खुशहाली आती है।घर से बाहर कर दें ये चीज...