नई दिल्ली, जनवरी 30 -- Vastu Tips for Home Temple: हिंदू धर्म में रोजाना पूजा-पाठ करना बहुत जरूरी माना जाता है। सदियों से ये परंपरा चली आ रही है। ऐसे में सभी घरों में पूजा घर का होना जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से पूजा घर की दिशा हमारे घर की एनर्जी को बहुत प्रभावित करती है। अगर सही दिशा का चुनाव ना किया जाए तो घर की शांति हमेशा ही भंग रहती है। ऐसे घरों में हमेशा कलेश की स्थिति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा की ओर ही पूजा घर होना चाहिए। हालांकि इस नियम का पालन करने के बाद भी लोग एक बड़ी गलती करते हैं। अगर आप घर बनवा रहे हैं तो आपको इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए। साथ ही जानेंगे कि वो कौन से 3 नियम हैं जो हमें पूजा घर बनवाते वक्त ध्यान में रखना चाहिए?

हिंदी हिन्दुस्तान की स...