नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- वास्तु के मुताबिक जिस घर का मुख्य द्वार वास्तु के अनुरूप हो, तो वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं नहीं रहती है। इसलिए लोग घर बनवाते वक्त दिशाओं का विशेष ख्याल रखते हैं। वास्तु के मुताबिक उत्तर-पूर्व, उत्तर और पूर्व मुखी घर को बेहद सही माना जाता है। जबकि दक्षिण-पश्चिम मुखी घर अशुभ माना जाता है। हालांकि इसके लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करके दक्षिण-पश्चिम मुखी घर का वास्तु दोष दूर किया जा सकता है। मान्यता है कि घर में वास्तु संबंधी समस्या होने से व्यक्ति को धन, स्वास्थ्य, तरक्की, रिश्तों में कड़वाहट आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार घर खरीदते या फिर किराए में रहते समय घर के एंट्री का ध्यान नहीं रखते हैं। इसी कारण कई लोग दक्षिण-पश्चिम मुखी घर ले लेते हैं। क्योंकि वास्तु में इस मुख वाल...