नई दिल्ली, फरवरी 7 -- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रखी हर चीज अपनी ऊर्जा होती है, जो पूरे घर को प्रभावित करती है। कहते हैं अगर सभी चीजों को सही दिशा और व्यवस्थित रखा जाए, घर में इसका सकरात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर चीजें वास्तु के मुताबिक ना हो, तो घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है। घर में तनाव, विवाह और कहल की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में कई सारे लोग अपने घर में मछली को रखना पसंद करते हैं। बाजार में अलग-अलग धातु के मछली उपलब्ध हैं, लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि घर में किस धातु की मछली रखनी चाहिए। चलिए इसे रखने के नियम और फायदे जानते हैं। मछली रखना होता है शुभवास्तु के मुताबिक घर में मछली की प्रतिमा रखना बेहद शुभ माना जाता है। यह न सिर्फ धन आकर्षित करती है बल्कि घर में खुशहाली और शुभ समाचार भी लाती है। अगर आपकी जिंदगी में पैसों...