नई दिल्ली, जनवरी 16 -- वास्तु शास्त्र में किचन को घर का सबसे अहम हिस्सा माना गया है। यही वह जगह है जहां भोजन बनता है और भोजन का सीधा असर परिवार की सेहत, सोच और ऊर्जा पर पड़ता है। ऐसे में अगर किचन का वास्तु सही नहीं होता, तो घर में तनाव, बीमारी और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में कई बार लोग किचन में सिंक गलत जगह पर लगा देते हैं। सिंक किचन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां सब्जियां धोने से लेकर बर्तनों की सफाई तक सभी काम करते हैं। चलिए जानते हैं कि किचन में सिंक किस दिशा में लगाना चाहिए? सही दिशावास्तु के मुताबिक किचन के सिंक की सही दिशा जीवन में सुख समृद्धि ला सकती है। लेकिन कुछ गलतियां वास्तु दोष को बढ़ावा दे सकती हैं। ऐसे में किचन सिंक को हमेशा ईशान कोण में ही रखना चाहिए। इस दिशा में किचन सिंक घर की समृद्धि के लिए अच्छा माना जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.