नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नए घर का निर्माण करवाते समय लोग शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र में घर बनवाने को लेकर कई बातें बताई गई हैं। कहते हैं यदि घर बनवाते समय वास्तु के नियमों का पालन किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन जब घर वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो, तो इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन में पड़ता है। इससे घर की सुख और शांति छिन जाती है। ऐसे में घर बनवाते समय वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है और धन-धान्य में कोई कमी नहीं रहती है। नींव से जुड़े वास्तु नियमघर बनवाते समय सबसे पहले नींव रखी जाती है। घर की नींव हमेशा उचित दिशा में होना आवश्यक होता है। वास्तु के मुताबिक नींव की खुदाई और भूमि पूजन हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा से ही कराना चाहिए। इसे सुख-सम...