नई दिल्ली, फरवरी 23 -- वास्तु शास्त्र में रसोई और भोजन से जुड़ी छोटी-छोटी आदतें घर की समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और परिवार की खुशहाली पर गहरा असर डालती हैं। रोटियां बनाते समय गिनकर बनाना एक ऐसी आदत है, जो देखने में समझदारी भरी लगती है, लेकिन वास्तु के अनुसार यह अशुभ मानी जाती है। जानकारों का कहना है कि अन्न का सम्मान न करना घर में लक्ष्मी के वास को प्रभावित करता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि गिनकर रोटियां बनाना क्यों ठीक नहीं और इससे बचाव के उपाय क्या हैं।रोटियां गिनकर बनाना क्यों अशुभ माना जाता है? वास्तु के अनुसार, जब हम रोटियां ठीक उतनी ही बनाते हैं जितने लोग खाने वाले हैं, तो यह अभाव की भावना को दर्शाता है। अन्न को गिनना समृद्धि की देवी अन्नपूर्णा और धन की देवी लक्ष्मी के प्रति अनादर जैसा होता है। ऐसा करने से मन में कमी की सोच घर कर ज...