नई दिल्ली, फरवरी 10 -- वैलेंटाइन डे के खास मौके पर OnePlus ने अपने ऑडियो और टैबलेट पोर्टफोलियो पर लिमिटेड पीरियड ऑफर्स की घोषणा की है। यह सेल 6 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी, 2026 तक चलेगी जिसमें प्रीमियम टेक को पहले से कहीं ज्यादा अफॉर्डेबल प्राइस पर खरीदा जा सकता है। कंपनी का फोकस इस बार ऐसे गैजेट्स पर है, जो गिफ्ट के तौर पर भी परफेक्ट हों और डेली लाइफस्टाइल को भी बेहतर बनाएं।OnePlus ऑडियो प्रोडक्ट्स पर टॉप डील्स कंपनी की ऑडियो रेंज में इस वैलेंटाइन सेल के दौरान कई बड़े डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं। OnePlus Bullets Z3, जिसकी कीमत पहले 1,699 रुपये थी, अब 1,299 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Active Noise Cancellation फीचर वाले OnePlus Buds Z2 ANC अब 2,099 रुपये की जगह 1,899 रुपये में मिलेंगे। वहीं, OnePlus Nord Buds 3r को 1,599 रुपये और ...