नई दिल्ली, फरवरी 19 -- 24 फरवरी से एक तरफ सूर्य और चंद्र का ऐसा योग बनने जा रहा है, जो अशुभ है, वहीं राहु भी उग्र होंगे। ऐसे में इन दो अशुभ प्रभावों के कारण कई राशियों के लिए समय थोड़ा दिक्कत वाला रहेगा। इससे कई राशियों पर असर होगा। यहां हम बता रहे हैं इसके बारे में विस्तार से24 फरवरी से कौन सा योग बन रहा है 24 फरवरी को फाल्गुन मास की अष्टमी है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा का वैधृति योग बन रहा है। वैधृति योग में कहा जाता है कि अच्छे और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसलिए इस योग को अशुभ मानते हैं। इस साल द्रिक पंचांग के अनुसार यह योग 24 फरवरी 2026 को लग रहा है। यह मंगल वैधृति योग रहेगा, दो दोपहर 02:54 बजे से रात 11:56 बजे तक रहेगा। इसके बाद 21 मार्च में वैधृति योग रहेगा। जब सूर्य और चंद्र दोनों के देशांतरों का योग 346deg40' से 360deg के बीच होत...