देहरादून, अप्रैल 22 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम पर ताजा अपडेट सामने आया है। पिछले दो से तीन दिनों तक बारिश के बाद से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत जरूर मिली थी। लेकिन, 22 अप्रैल से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, रुद्रपुर आदि मैदानी शहरों में तापमान में 40 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अप्रैल के तीसरे हफ्ते में पारे ने उछाल लगानी शुरू कर दी है। देहरादून में सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार को भी देहरादून में तापमान 37 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, उत्तराखंड के तीन जिलों में मंगलवार को हल्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.