नई दिल्ली, फरवरी 7 -- भारत विश्व कप में अपने पहले मुकाबले में शनिवार शाम 7 बजे से अमेरिका से खेलने उतरेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छी लय में दिख रही है। खास बात यह है कि टीम ने 2024 विश्व कप के बाद एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में इस बल्लेबाजों के पावर हाउस वाली टीम से भारतीय प्रशंसकों को काफी उम्मीद है। भारत का आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर रनों की बारिश हो सकती है और स्कोर 200 से भी अधिक जा सकता है।पाकिस्तान को दी थी पटखनी भारत की तुलना में अमेरिका सामान्य तौर पर हल्की टीम है और उसने विश्व क्रिकेट में अभी तक खासा परचम नहीं लहराया है, लेकिन वह बड़ा उलटफेर करने के लिए जानी जाती है। 2024 के विश्व कप में अमेरिका की टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त दे दी थी। हालांकि, भारत के हाथों ...