न्यूयॉर्क, सितम्बर 3 -- स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने जिरि लेहेका को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर अमेरिकी ओपन मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अल्काराज का सामना 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच से होगा। दो साल पहले यूएस ओपन में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद से अल्काराज हार्डकोर्ट पर पहली बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला इन दोनों खिलाड़ियों के बीच होगा। जोकोविच ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में हराया था। अगर अल्काराज अमेरिकी ओपन खिताब जीतते हैं तो एटीपी रैंकिंग में यानिक सिनर को पछाड़कर शीर्ष पर काबिज हो जाएंगे। जोकोविच ने टूर्नामेंट में आखिरी अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को क्वार्टर फाइनल में हराया और जीतने के बाद फ्रिट्ज की हौसलाअफजाई कर रहे प्रशंसकों की ओर चुंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.