वॉशिंगटन, फरवरी 6 -- अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी कार्रवाई के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) द्वारा जारी की गई "Worst of the Worst" यानी खूंखार अपराधियों की लिस्ट में भारतीय मूल के 89 लोगों के नाम शामिल हैं। यह ट्रंप प्रशासन की भारतीयों समेत अन्य प्रवासियों पर कठोर कार्रवाई का नवीनतम मामला है।यह सूची एक सार्वजनिक डेटाबेस के रूप में जारी की गई है, जिसमें करीब 25,000 'क्रिमिनल इल्लीगल एलियंस' का ब्योरा है। यानी ऐसे अवैध प्रवासी जो हत्या, यौन अपराध, ड्रग तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में दोषी पाए गए हैं और जिन्हें ICE (Immigration and Customs Enforcement) तथा CBP (Customs and Border Protection) ने गिरफ्तार किया है।नाम, फोटो और अपराध: सब कुछ सार्वजनिक DHS द्वारा लॉ...