नई दिल्ली, मार्च 12 -- करीब तीन वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के खत्म होने के आसार बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेन द्वारा रूस के साथ युद्धविराम पर सहमति जताने का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि पुतिन भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान दोनों पक्षों पर हो रही भारी संख्या में सैनिकों और नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध अब खत्म होना चाहिए और युद्धविराम बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "यूक्रेन ने युद्धविराम पर सहमति दे दी है। थोड़ी देर पहले इसे मंजूरी मिली थी। अब हमें रूस से संपर्क करना है। उम्मीद है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन भी इस पर सहमत होंगे। शहरों में धमाके हो रहे हैं और लोग मारे जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो। यह एक पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.