लंदन, जून 20 -- ईरान-इजरायल जंग की आंच लंदन तक पहुंच गई है। इजरायल के खिलाफ लंबे समय से विदेशी जमीं पर हल्ला बोल रहे फिलस्तीन समर्थकों ने अब लंदन में भी उत्पात मचाया है। फिलिस्तीन समर्थक पिछले दिनों ना सिर्फ लंदन के अतिसुरक्षित रॉयल एयर फोर्स बेस में घुस आए बल्कि उसके दो विमानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद ब्रिटिश पुलिस संदिग्ध फिलिस्तीनियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। इस बीच, 'फिलस्तीन एक्शन' समूह ने कहा कि इसके दो सदस्य बुधवार को आरएएफ ब्रिज नॉर्टन में घुसे और वायेजर विमानों के पास पहुंचने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल किया।इन विमानों का उपयोग आसमान में अन्य विमान में ईंधन भरने के लिए किया जाता है। समूह के अनुसार, दोनों व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.