संवाददाता, नवम्बर 6 -- UPSSSC Vacancy : निदेशालय मुद्रण एवं लेखन सामग्री उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से ग्रुप सी के 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्तियां प्रयागराज मुख्य कार्यालय के अलावा लखनऊ, रामपुर और वाराणसी शाखाओं में की जाएंगी। पदों पर भर्ती के लिए मुख्यालय ने शासन को अधियाचन भेज दिया है। भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए होगी। गवर्नमेंट प्रेस में पहली बार इतने ज्यादा पदों की नियुक्ति की जाएगी। जिसे मुद्रणालय की प्रोन्नति व भर्ती से संबंधित नयी नियमावली के अंतर्गत किया जाएगा। अप्रैल में कैबिनेट से इस नियमावली को मंजूरी मिली थी। ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आयोग की ओर से विज्ञापन निकाला जाएगा। प्रयागराज स्थित मुख्यालय ने रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए अधियाचन शासन को भेजा है। मुद्रणालय के कर्मचारियों ने नयी नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.