नई दिल्ली, जनवरी 28 -- UPSSSC Junior Assistant Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB), और जेंडर भरकर लॉग इन करना होगा। UPSSSC Junior Assistant Admit Card 2026 Download Direct Linkपरीक्षा का समय और स्थान UPSSSC द्वारा यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा की तारीख, समय और केंद्...