नई दिल्ली, मार्च 18 -- UPSC IES/ISS Exam: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES)/इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2025 के उन कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है, जिनके आवेदन अस्वीकार किए गए हैं। आयोग ने कैंडिडेट की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड की है। आयोग ने उन अभ्यर्थियों के एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिए हैं, जिनका आवेदन शुल्क 200 रुपये संबंधित बैंक से प्राप्त नहीं हुआ था। यूपीएससी ने नोटिस जारी कर बताया है कि कुल 5 उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क नहीं मिलने के कारण खारिज कर दिए गए हैं। यह अस्वीकृति उन उम्मीदवारों पर लागू होती है जिन्होंने आवेदन तो किया था, लेकिन उनका शुल्क भुगतान सफलतापूर्वक जमा नहीं हुआ है। नोटिस में अस्वीकृत उम्मीदवारों के नाम और रजिस्ट्रेशन आईडी भी दिए गए हैं। यूपीएससी ने आधिकारिक नोटिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.