नई दिल्ली, फरवरी 12 -- संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज / इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विसेज 2026 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर कुल 44 वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 3 मार्च, 2026 है। यूपीएससी आईईएस के तहत 16 और यूपीएससी आईएसएस एग्जाम से 28 पदों पर भर्ती होगी।आयु सीमा कैंडिडेट की उम्र 1 अगस्त, 2026 को 21 साल होनी चाहिए और 30 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, यानी उसका जन्म 2 अगस्त, 1996 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।क्या है योग्यताआईईएस भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र / व्यावहारिक अर्थशास्त्र / व्यवसाय अर्थशास्त्र / अर्थमिति में स्नातकोत्तर / मास्टर डिग्री उत्तीर्ण / उपस्थित होना।आईएसएस ...