नई दिल्ली, जनवरी 11 -- UPSC Face Authentication: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने परीक्षाओं की शुचिता और सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। आयोग द्वारा जारी नए नोटिस के अनुसार, अब यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर 'फेस ऑथेंटिकेशन' किया जाएगा। 10 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित यह नया नियम आगामी सभी प्रमुख परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा (IAS, IPS, IFS), NDA, और CDS पर लागू होगा।क्या है यह नई तकनीक और क्यों पड़ी इसकी जरूरत? यूपीएससी ने हाल के वर्षों में परीक्षाओं में होने वाली जालसाजी और 'इम्पर्सनेशन' (दूसरे के स्थान पर परीक्षा देना) जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस एआई-सक्षम तकनीक को अपनाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम से ...