नई दिल्ली, मार्च 28 -- संसद की एक समिति ने गुरुवार को सुझाव दिया कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) उत्तर कुंजी जारी करे, ताकि विश्वसनीयता, निष्पक्षता और अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा प्रति वर्ष सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार - में आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) तथा भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस)आदि के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। यूपीएससी ने समिति को बताया कि वह चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी प्रकाशित करता है। वहीं, समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'इससे अभ्यर्थी संभावित त्रुटियों को समय पर चुनौती नहीं दे पाते हैं, जिससे ...