नई दिल्ली, फरवरी 23 -- UPSC CSE 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित होने वाली सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा परीक्षा' (CSE) 2026 के लिए आवेदन करने का समय अब समाप्त होने वाला है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के माध्यम से आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) जैसे उच्च पदों पर जाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए कल, 24 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे) आवेदन करने की अंतिम तिथि है।आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी यूपीएससी ने इस वर्ष कुल 933 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आपने अभी तक अपना आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, तो आपको बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना चाहिए। आयोग ने इस साल आवेदन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसमें 'यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर' (URN) और...