उत्कर्ष आनंद, अक्टूबर 4 -- UPSC CSE Prelims Answer Key : यूपीएससी अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद इसकी प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा के अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्रों व आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा। हालांकि फाइनल आंसर-की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किए जाने के बाद ही जारी होगी। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे में यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि अभी तक आयोग फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की सार्वजनिक करता आ रहा था लेकिन अब वह एग्जाम के तुरंत बाद आंसर-की जारी करने पर राजी हो गया है। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली सर्वोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.