नई दिल्ली, फरवरी 5 -- UPSC CSE 2026 Attempt Limit : यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी कर दिया। इस बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा के नियमों में कई बदलाव किए है। सबसे बड़ा बदलाव यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अफसरों की प्रयासों की सीमा से जुड़ा है। अब यूपीएससी सीएसई के जरिए चयनित अफसरों के लिए फिर से परीक्षा में बैठने की आजादी पहले जैसी नहीं रहेगी। नए नियमों में सर्विस में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने के रास्ते पर कुछ प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। यूपीएससी ने सीएसई प्रीलिम्स 2026 नोटिफिकेशन में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस (फॉरेन सर्विसेज) के लिए चुने जा चुके अभ्यर्थियों के लिए पिछले सालों की तुलना में और ज्यादा पाबंदियों के बारे में बताया है। नए नियमों के तहत आईपीएस (IPS) और आईएएस (IAS) ...