नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में बिहार के पटना में मकोका इलाके के निवासी राजन कुमार ने टॉप किया है। उन्होंने पिछले साल भी इस ब्रांच में रैंक 1 हासिल की थी। राजन ने आईआईटी रुड़की से 2021 में बीटेक किया था। 2022 में गेट पास किया। पहले प्रयास में वे ईएसई प्रीलिम्स क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। 2024 और 2025 की यूपीएससी ईई ब्रांच में टॉप किया।इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में भी पटना का टॉपर इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में पटना के केसरी नगर निवासी 25 वर्षीय उत्कर्ष पाठक ने देशभर में टॉप किया है। राजधानी के संत मेरी स्कूल से 10वीं और संत माइकल 12वीं उत्तीर्ण करने वाले पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता रविशंकर के पुत्र उत्कर्ष ने वर्ष 2023 में आईआईटी पटना से बीटेक किय...