नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- UPPSC Protest in Prayagraj: प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के सामने प्रतियोगी छात्रों का एक बड़ा आंदोलन आज, सोमवार 15 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाला है। आयोग की कार्यशैली से नाराज हजारों छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। आयोग के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अशांति न हो।क्या हैं छात्रों की मुख्य मांगें? प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में यह प्रदर्शन मुख्य रूप से हाल ही में घोषित हुए PCS-2024 (प्रारंभिक) और RO-ARO 2023 (प्रारंभिक) परीक्षा परिणामों से जुड़े मुद्दों को लेकर हो रहा है। छात्रों का सबसे बड़ा आरोप यह है कि लोक सेवा आयोग पारदर्शिता नहीं बरत रहा है। उनकी ती...