नई दिल्ली, मार्च 8 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे है। 947 पदों के सापेक्ष सफल 15066 अभ्यर्थी 24 मार्च तक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भरे आवेदन-पत्र को प्रिंट करके उसके साथ सभी संलग्नकों (प्रत्येक वर्ष की अंक तालिकाओं, उपाधियों तथा अन्य सभी दावों से संबंधित प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां) सहित आयोग का पता लिखे लिफाफे में भरकर एक अप्रैल की शाम पांच बजे तक या उसके पहले पंजीकृत डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अवश्य उपलब्ध करा दें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन-पत्र किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 22 दिसंबर को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में पंजीकृत 576154 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 241359 शामिल हुए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.