नई दिल्ली, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 की मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कार्यक्रम गुरुवार को घोषित कर दिया। मुख्य परीक्षा में सफल 2719 अभ्यर्थी 16 फरवरी से 20 मार्च तक कुल 23 कार्यदिवसों में साक्षात्कार में शामिल होंगे। मार्च तक अंतिम परिणाम भी घोषित होने की उम्मीद है। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय की ओर से जारी सूचना के अनुसार साक्षात्कार दो पालियों में सुबह 9:30 और दोपहर दो बजे से होंगे। साक्षात्कार में शामिल होने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश और तिथिवार आवंटित रोल नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अपने दावे के समर्थन में निर्धारित नवीनतम प्रारूप पर जारी किया गया जाति प्रमाण-पत्र/अन्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। केन्द्र अथव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.