मुख्य संवाददाता, मई 22 -- उत्तर प्रदेश के 171 राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रवक्ता) की भर्ती अब पीसीएस की तर्ज पर तीन चरणों में होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 प्रतिशत अंकों और साक्षात्कार के 25 फीसदी अंकों को जोड़कर मेरिट बनाने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि इसे मंजूरी नहीं मिल सकी। अब इसमें एक कदम और आगे बढ़कर आयोग ने अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा, उसके बाद विषय के ज्ञान के लिए मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन का प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से संशोधित प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है और जल्द इसका आदेश आयोग को प्राप्त हो जाएगा। यही कारण है कि 500 से अधिक रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त होने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.