नई दिल्ली, फरवरी 10 -- EPFO Updates: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अंशधारक इस साल अप्रैल में पेश होने वाले एक नए मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये यूपीआई पेमेंट गेटवे का उपयोग करके अपने पीएफ का पैसा सीधे बैंक खातों में पा सकेंगे। शीर्ष सूत्र ने बताया कि श्रम मंत्रालय एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा सुरक्षित कर दिया जाएगा, जबकि एक बड़ा हिस्सा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये बैंक खाते के माध्यम से निकासी के लिए उपलब्ध होगा। सूत्रों ने बताया कि ईपीएफओ के पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं है, इसलिए वह अपने सदस्यों को सीधे ईपीएफ खातों से पैसा निकालने की अनुमति नहीं दे सकता। हालांकि, सरकार चाहती है कि ईपीएफओ की सेवाएं बैंकों के समान स्तर की हों और सदस्यों को अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं मिल सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.