नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- यूपी में सर्दी और घने कोहरे का कहर जारी है। कई जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुलंदशहर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विभाग की मानें तो 35 जिले ऐसे हैं जहां घना कोहरा छाएगा। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 शहरों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।घने कोहरे का रेड अलर्ट कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अंबेडकर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में।इन 32 जिलों में घने कोहर...