हिन्दुस्तान, फरवरी 17 -- UP Weather Update: विक्षोभों की झड़ी ने फरवरी महीने में ही पसीना छुड़ा दिया है। कानपुर में अधिकतम पारा सामान्य से करीब 8.5 से 9 डिग्री अधिक हो गया है। हवा की दिशा बदलने से तापमान 30-32 डिग्री के बीच जा सकता है। रविवार को अधिकतम पारा 29.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में यही स्थिति रहेगी। नया पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को आ रहा है। इससे पहले ही तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। पिछले 48 घंटों से लगातार दिन का पारा 29 के पार जा रहा है। फरवरी में यह तापमान अधिक है। फिलहाल हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्वी हो गई है। इससे नमी बढ़ने की संभावना है। बदली भी रहेगी। अब रात का तापमान तेजी से बढ़ेगा। यदि बदली घनी रहती है तो दिन के तापमान में मामूली कमी संभव है। दिल्ली में 19 फरवरी को बारिश की संभावना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.