संवाददाता, नवम्बर 4 -- UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह की शुरुआत फिलहाल धुंध और कोहरे से होगी। मंगलवार की सुबह भी ऐसी ही रही। सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में दोपहर तक धुंध और कोहरा बना रहा। कानपुर में रात में सर्द हवाओं के चलते तापमान करीब दो डिग्री गिरकर 19.6 से 17.8 डिग्री पर आ गया। यह इस महीने का सबसे कम न्यूनमत पारा है। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों तक पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अभी भी उथल-पुथल खत्म नहीं हुई है। इससे नमी लगातार बनी हुई है। पश्चिमी हवाएं चलने से सर्द हवाएं भी मैदानों में आने लगी हैं। इनकी रफ्तार भी बढ़ गई है। धूल-धुएं के भारी कणों के कारण वे नीचे बने हुए हैं। इस कारण धुंध बढ़ने लगी है। जलाशय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.