नई दिल्ली, मार्च 3 -- UP Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों के तापमान को बढ़ा दिया है। तापमान में गिरावट सतही तेज सर्द हवाएं चलने के बाद ही होगी। पांच और छह मार्च को ऐसी हवाएं चलने की संभावना है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ कुछ हल्के पड़े हैं और इसका प्रभाव भी सीमित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 48 से 72 घंटों में बदलाव दिखेगा। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण अभी भी पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश जारी है। मैदानी क्षेत्रों पर इसका असर सीमित रहा। ऐसे में मैदानी इलाकों में तापमान चढ़ने लगा है। दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से काफी अधिक रहे। जहां पश्चिमी हवाओं का जोर रहा वहां तापमान में थोड़ी नरमी रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि 4 और 5 को 35-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं...