नई दिल्ली, मार्च 11 -- UP Weather Update: यूपी में अभी मौसम पूरी तरह साफ है। रात के समय भी ठंड की विदाई लगभग हो चुकी है। दिन का तापमान बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने होली के मौके पर बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 13 मार्च से 15 मार्च तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। होली 14 मार्च को है। 15 मार्च के बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा। कहीं-कहीं तेज अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका है। ताजनगरी आगरा में बदलाव के कगार पर है। यह होली पर हो सकता है। मौसम विभाग ने यहां तेज अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। हालांकि उससे पहले तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होती रहेगी। जनवरी से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। तेज गर्मी पड़ते ही अंधड़ और बारिश के बाद सर्दी और गलन की वापसी हो जाती है। अब कई दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.