वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (हीटवेव) का प्रकोप जारी है। धूप इतनी तेज रही कि वातावरण में नमी का प्रतिशत सिर्फ आठ रह गया। यह सीजन में सबसे कम रही। अधिकतम तापमान 40.8 पहुंच गया। इसके विपरीत रात के तापमान में 5.6 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। कश्मीर के ऊपर बना नया पश्चिमी विक्षोभ हल्का पड़ गया है। इसका असर मैदानी इलाकों पर नहीं होगा। आगे आने वाला विक्षोभ जो वर्तमान में पाकिस्तान के ऊपर है उसका व्यापक असर पड़ सकता है। बिहार और असम के पास स्थित मौसमी परिसंचरण भी उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। बुधवार को तेज लू चली। यह हवाएं बेहद शुष्क और नुकसान पहुंचाने वाली थीं। अधिकतम नमी के प्रतिशत में भी गिरावट दर्ज की गई। यह मात्र 33 प्रतिशत रह गया। इतनी कम नमी सेहत के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है। नमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.