लखनऊ, फरवरी 14 -- ऊंचाई वाले बादलों ने दिन का पारा गिरा दिया लेकिन रात का तापमान चढ़ गया। तेज धूप से दिन में गर्मी महसूस की गई। शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसका मामूली असर पहाड़ी राज्यों पर पड़ेगा। 16-17 फरवरी को आने वाले विक्षोभ का असर पश्चिमी यूपी तक होने की संभावना जताई जा रही है। हवा की रफ्तार बेहद कम हो गई है। इसकी औसत गति मात्र 2.8 किमी प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान तेजी से नहीं चढ़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 से 25.7 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। इसके विपरीत रात के तापमान में हल्के ऊंचाई वाले बादलों के कारण वृद्धि हुई। न्यूनतम पारा 10 से 11 डिग्री हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा हो सकता है। शनिवार को हल्की लेकिन रविवार को तेज हवाएं चलेंगी। यह भी पढ़ें- सपा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.