वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 6 -- यूपी में मौसम सुबह और शाम को ठंड का एहसास करा रहा है। दिन का पारा अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। इससे लोगों को दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो सात दिन अब सुबह कोहरा व धुंध छाएगी। दिन व रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव होगा। अभी का मौसम बदला-बदला है। स्थिति ये है कि सुबह और शाम को लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। दोपहर में गर्मी जैसी स्थिति है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा है। हवा में आर्द्रता का स्तर भी सर्वाधिक 95 फीसदी रहा है। दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक होने पर दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। यह भी पढ़ें- बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.