संवाददाता, जून 10 -- UP Weather Latest News: यूपी के 17 जिले मंगलवार को हीट वेव की चपेट में रहे। पुरवइया के बीच मंगलवार को भी आसमान से आग बरस रही है। आफत ऐसी है कि रात में भी राहत नहीं मिल रही। सुपर हीट वेव ने बुंदेलखंड समेत कई जिलों को झुलसा कर रख दिया। यूपी में झांसी और जालौन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगरा 45.1 डिग्री के साथ उत्तर प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। कानपुर में अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, एयरफोर्स वेदर स्टेशन में तापमान 45 के करीब रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए थोड़ी राहत की बात है। गोरखपुर और आसपास के जिलों में मंगलवार को दोपहर बाद गर्मी से आंशिक राहत मिली। मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.