लखनऊ, जनवरी 8 -- UP Weather, Cold Alert 8 January: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान उत्तर भारत, बिहार और अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत, उत्तर पूर्वी भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में नौ जनवरी तक बहुत घना कोहरा पड़ेगा, जबकि दस जनवरी को घना कोहरा पड़ने वाला है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो नौ जनवरी तक पश्चिमी यूपी के अलग अलग हिस्सों में सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा पड़ेगा और फिर 12-15 जनवरी के दौरान अलग अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा। अगले तीन दिनों के दौरान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार म...