कानपुर, जनवरी 2 -- जनपद में कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार को भी घने कोहरे के साथ दिन का आगाज हुआ। जबकि बर्फ़ीली हवा लोगों के साथ पशु-पक्षियों को बेहाल कर रही थी। घने कोहरे के चलते सड़कों व हाई -वे पर वाहनों की संख्या कम रहने के साथ रफ्तार भी धीमी पड़ गई। पूरे दिन आसमान में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जबकि पारा सामान्य से पौने छह डिग्री नीचे रहने व ठंडी हवा से बढी गलन से राहगीर बेहाल रहे। जिले में कड़ाके कि सर्दी व कोहरे से लोग खासे परेशान हैं।सर्द मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया है। गुरूवार रात में पारा सामान्यसे आधा डिग्री कम होने के बाद भी शीतलहर के चलते कड़ाके की सर्दी रही। इससे घरों में भी राजाइयों व कंबलों के बीच लोग ठिठुरन महसुस करते रहे। शुक्रवार को फिर घने कोहरे के साथ दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.