वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 29 -- यूपी समेत कई राज्यों में शनिवार को तेज हवाओं का प्रकोप बना रहा। कानपुर मंडल और आसपास हवा की रफ्तार 45-55 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। इनका असर अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर पड़ा। दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से हवा की रफ्तार धीमी पड़ेगी। धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ जो मध्य पाकिस्तान से चला था उसका प्रभाव प्रदेश में अभी भी बना है। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए हैं। नया विक्षोभ न आने से तापमान में आगे उतार-चढ़ाव कम हो सकता है। इससे लगातार तापमान वृद्धि की स्थितियां बन सकती हैं।हवा की रफ्तार ने बनाया रिकॉर्ड हवा की रफ्तार शनिवार को औसतन 11 किमी प्रति घंटा रही। हवा न सिर्फ तेज थी बल्कि हल्की सर्द भी थी। इस कारण सुबह सर्दी का अहसास भी कराया। रफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.