नई दिल्ली, मई 13 -- विक्षोभों के असर से उमस भरी गर्मी की शुरुआत हो गई है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में हीट वेव का आगाज हो गया है। उमस के कारण हीट इंडेक्स 45 डिग्री तक पहुंच गया है। अब रात की तपन भी बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 18 मई तक जबरदस्त गर्मी की संभावना जताई गई है। पूर्वी हिस्से में धीरे-धीरे हीट वेव का दायरा बढ़ता जाएगा। दिन झुलसाएंगे और रात भी तपेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से तपिश और बढ़ेगी। साथ ही हवा शुष्क होने लगेगी। दिल्ली में रविवार रात आए आंधी-पानी ने यूपी में नमी का प्रतिशत बढ़ा दिया। अधिकतम नमी 78 प्रतिशत तक पहुंच गई। बदली के बावजूद तेज धूप के चलते यह न्यूनतम 28 फीसदी तक रही। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। जब तक शुष्क गर्मी नहीं पड़ती तब तक पसीना बहाने वाली गर्मी जारी रहेगी। राहत वाली बात रही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.