मोहम्मद आसिम सिद्दीकी, अक्टूबर 7 -- UP Weather: सारे आसमानी 'सिस्टम' बस विदा होने वाले हैं। मौसम विज्ञानी बता रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा चार दिन लगेंगे और मानसून यूपी की सरहदों से बाहर चला जाएगा। उत्तर प्रदेश में मानसून वापसी की अनुकूल स्थितियां बन गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तीन से चार दिन में मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। दिन में तापमान बढ़ेगा लेकिन उमस नहीं होगी। वहीं रात में गुलाबी ठंड दस्तक देगी। उत्तर प्रदेश से मानसून वापसी 30 सितंबर तक संभावित थी। लेकिन मानसून वापसी की रेखा प्रदेश में झांसी पर आकर टिक गई। इसके बाद बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान से मौसमी गतिविधियां बदल गईं। बारिश का नया दौर शुरू हो गया। उन राज्यों में भी भरपूर बारिश हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.